रांची, जून 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज से दर्शनशास्त्र विषय पढ़ने की इच्छुक छात्राओं के लिए अवसर है। कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग में स्नातक में 120 और स्नातकोत्तर में 60 सीटें उपलब्ध हैं। सीमित सीटों के कारण प्रवेश प्रक्रिया पहले आओ-पहले पाओ, की तर्ज पर निर्धारित की गई है। नामांकन के लिए छात्राएं चांसलर पोर्टल खुलने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। विभागाध्यक्ष डॉ गीता सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020, के तहत भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) को विशेष महत्व दिए जाने के बाद दर्शनशास्त्र विषय की उपयोगिता बढ़ गई है। वर्तमान में आईकेएस का अध्ययन कला, विज्ञान, वाणिज्य व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों सहित सभी स्नातक विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य किया गया है। ऐसे में दर्शनशास्त्र विषय विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परं...