पटना, फरवरी 17 -- मनरेगा कर्मियों को डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर ने वीबी-जी राम(जी) योजना के बारे में जानकारी दी। कर्मियों को आमलोगों के बीच इस योजना का प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया। मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीडीसी ने बताया कि योजना में मजदूरों को अब 125 दिन की रोजगार की गारंटी होगी, जबकि पूर्व की योजना में 100 दिनों की रोजगार की गारंटी थी। इसके तहत मुख्य रूप से जल संरक्षण, ग्रामीण संरचना, आजीविका एवं आपदा से संबंधित कार्यों को किया जाएगा। डीडीसी ने जिले में मनरेगा योजना की समीक्षा की। उन्होंने सभी कर्मियों, पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष समाप्ति के पूर्व सभी योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में एनईपी निदेशक, मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, सभी प्रखंड...