लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ, संवाददाता। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (एआईसीसीटीयू) ने शुक्रवार से मनरेगा के स्थान पर लाया गया वीबी-जी राम-जी अधिनियम और चार नए श्रम कोड के खिलाफ गांव-गांव अभियान की शुरुआत की। अभियान का आगाज बीकेटी के मुंशी खेड़ा से हुआ। इस दौरान हिरणखुरी, बौरुमऊ, लोधमऊ, वीरमपुर, दुग्गौर और दुबहैला में ग्रामीण मजदूरों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से संवाद किया गया। अभियान का नेतृत्व खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा बीकेटी के संयोजक रामसेवक, कमला गौतम, जिला प्रभारी भाकपा (माले) रमेश सिंह सेंगर ने किया। अभियान टीम में राजीव गुप्ता, संयुक्त सचिव, इंकलाबी नौजवान सभा और आइसा से शांतम निधि भी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.