महाराजगंज, फरवरी 1 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जिले में मनरेगा कार्यों की निगरानी का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। विकसित भारत के संकल्पों के बीच धरातल पर मॉनिटरिंग सिस्टम की लगाम इतनी ढीली है कि लापरवाही व अनियमितता थमने का नाम नहीं ले रही है। आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि जब काम खत्म होने का समय होता है, तब पोर्टल पर मजदूरों की हाजिरी का सैलाब आता है। यह स्थिति तब है जब पिछले तीन दिन से डीएम लगातार मनरेगा के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। उनके कड़े रुख के बावजूद जिम्मेदार पुराने ढर्रे पर ही काम कर रहे हैं। शाम होते ही पोर्टल पर उमड़ी मजदूरों की भीड़ जिले में शुक्रवार को अपराह्न चार बजे तक केवल 4463 मजदूरों की हाजिरी दर्ज थी, लेकिन जैसे ही काम खत्म होने का वक्त हुआ, यह संख्या रहस्यमयी तरीके से बढ़कर 9080 पहुंच गई। यानी 4 बजे के बाद अचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.