जौनपुर, जुलाई 29 -- जफराबाद (जौनपुर), । सिरकोनी विकास खण्ड के गांवों में रहने वाले जॉब कार्ड धारक मजदूरों को फिलहाल मजदूरी नहीं मिल पा रही है। इसके चलते मजदूर काफी परेशान हैं। ज्ञात हो एक जुलाई से मनरेगा योजना नए नाम वीबी जी- रामजी (विकसित रोजगार और आजीविका मिशन)(ग्रामीण) हो गया है। इस योजना के नामकरण के बाद इसे चालू तो कर दिया गया है परंतु इस योजना में अभी काफी तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। योजना के जॉबकार्ड धारक मजदूरों की मस्टररोल 14 दिन बाद भुगतान के जगह जीरो हो जा रहा है। इससे मजदूरों की मजदूरी को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बन गयी है।इसके अलावा नया आईडी भी जेनरेट नहीं हो पा रहा है। जॉबकार्ड धारक मजदूर परेशान हैं। इसके अलावा विकास के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।ग्राम प्रधान जॉबकार्ड धारकों को समझाते समझाते ऊब रहे हैं। कुछ ...