पटना, जून 23 -- आगामी एक जुलाई से मनरेगा के स्थान पर विकसित भारत -फॉर रोजगार और आजीविका के लिये गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी रामजी) लागू होगा। मंगलवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इस योजना को लागू करने को लेकर जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के साथ हुई समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने मनरेगा से वीबी जी रामजी योजना में निर्बाध परिवर्तन सुनिश्चित करने को कहा। जिलास्तर पर की जाने वाली तैयारियों सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक प्रशासनिक, वित्तीय एवं तकनीकी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक जुलाई से योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर सभी संबंधित विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदायों के बीच समन्वय सुनिश्चित किया जाए。 यह भी पढ़ें- आव...