पटना, जुलाई 5 -- केंद्र सरकार ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी रामजी) योजना के तहत बिहार के लिए 1663.56 करोड़ जारी कर दिया है। यह राशि योजना के सफल क्रियान्वयन की दिशा में पूर्व में राज्य के लिए निर्धारित 6715 करोड़ 83 लाख के अंतरिम बजट से जारी की गई है। राज्यों के लिए जारी इस राशि की जानकारी रविवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी राज्यों के मंत्री और विभागीय पदाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक के माध्यम से दी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी यह राशि आगामी तीन महीने के लिए है। इस राशि में राज्य सरकार खुद का अंश मिलाकर पंचायतों में विकास के लिए नया अध्याय जोड़ेगी। केंद्र सरकार से इस राशि के जारी होने से योजनाओं के क्रियान्वयन में रफ्तार आएगी और मुख्य...