सीतामढ़ी, अगस्त 19 -- शिवहर, हिप्र। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो सीतामढ़ी के तत्ववाधान में मंगलवार को नशा मुक्त भारत अभियान एवं विकसित भारत जी राम जी पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम शिवहर नगर के पीएम श्री प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुरू हुआ। जिसका शुभारंभ राज्य की सामाजिक कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने दीप जलाकर व फीताकाट कर किया। मंत्री ने कहा कि विकसित भारत ग्रामीण रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन यानी जी राम जी योजना विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाकर गांवों में स्थायी विकास और आय सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। योजना का मुख्य उद्देश्य जल सुरक्षा, ग्रामीण आधारभूत संरचना, आजीविका संबंधी परिसंपत्तियां और आपदा प...