कौशाम्बी, अगस्त 14 -- काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र पदाधिकारियों का चयन किया गया। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। कक्षा 12-ए के शौर्य साहू को हेड ब्वॉय और कक्षा 12-बी की श्रेया मिश्रा को हेड गर्ल चुना गया। अयान खान को ब्वॉयज स्पोर्ट्स कैप्टन और सौम्या केशरवानी को गर्ल्स स्पोर्ट्स कैप्टन बनाया गया। अमन प्रजापति को ब्वॉयज कल्चरल सेक्रेटरी तथा नैन्शी को गर्ल्स कल्चरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी मिली। हाउस स्तर पर रेड हाउस के ब्वॉयज कैप्टन मोहम्मद कैफ और गर्ल्स कैप्टन अजमा, यलो हाउस के आशुतोष जायसवाल और वैष्णवी, ब्लू हाउस के तनिष्क केशरवानी और बीनू कुमारी और ग्रीन हाउस के प्रीत साहू ...