कौशाम्बी, दिसम्बर 26 -- पइंसा, हिन्दुस्तान संवाद। पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में नवीन योजना विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबीजी राम जी के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन जन जागरूकता को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र की समस्त ग्रामसभाओं में ग्रामीणों को योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सिराथू ब्लॉक के मोंगरी कड़ा समेत समस्त ग्रामसभाओं में बीडीओ के निर्देश पर शुक्रवार को वीबीजी राम जी की जागरूकता को लेकर ग्रामीणों के साथ खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामसभा के जिम्मेदारों ने ग्रामीणों को योजना के बारे में विस्तार से बताया। जाब कार्ड धारकों समेत अन्य ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि सरकार ने योजना का नाम मनरेगा से बदलकर वीबीजी राम ...