कुशीनगर, मई 28 -- कुशीनगर। वीबीजी रामजी के तहत कराए गए कार्यों के सोशल ऑडिट कार्यक्रम की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने क्यूआर कोड जारी किया है। डीडीओ अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चरण में मई व जून माह के दौरान जिले के विभिन्न विकास खंडों में सोशल ऑडिट कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि फाजिलनगर, कप्तानगंज, मोतीचक, नेबुआ नौरंगिया, सेवरही, तमकुहीराज व विशुनपुरा ब्लॉक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में वीबीजी रामजी से कराए गए कार्यों का सोशल ऑडिट प्रस्तावित है। इसके लिए विस्तृत कैलेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है। डीडीओ ने बताया कि सोशल ऑडिट कैलेंडर को ग्रामीण क्षेत्रों तक आसानी से पहुंचाने और व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए उसका क्यूआर कोड जनरेट कराया गया है। ...