वीबीजीरामजी योजना में ग्रामीण करेंगे कामों का आडिट
कानपुर, जुलाई 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। वीबीजीरामजी योजना में सोशल आडिट की व्यवस्था की गई है। इसमें अब कामों का आडिट चार्टड अकाउंटेंट के जरिए नहीं बल्कि ग्रामीणों को बुलाकर किया जाएगा। आडिट से 15 दिन पहले पंचायत सचिव सारे बिल, मस्टर रोल, वाउचर और कार्यपूर्णता प्रमाणपत्र सार्वजनिक पोर्टल पर अपलोड करेंगे। मुनादी, एसएमएस और व्हाट्सएप के जरिए पूरे गांव को आडिट की तारीख और समय की जानकारी देंगे। आडिट में 50 फीसदी महिलाएं भी होंगी। अध्यक्षता प्रधान नहीं गांव का कोई आम व्यक्ति करेगा। सबके सामने सारा हिसाब-किताब किया जाएगा। परियोजना अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि वीबीजीरामजी योजना में काफी बदलाव दिखेगा। काम, भुगतान से लेकर पूरी व्यवस्था पारदर्शी होगी। रियल टाइम मस्टर रोल लागू होगा यह भी पढ़ें- धरातल पर मिले काम की गारंटी तब ही सुधरेगी आर्थिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.