रुद्रपुर, जून 12 -- रुद्रपुर। वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज (वीपीडी) और पोलियो सर्विलांस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में डब्ल्यूएचओ की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए चिकित्सा अधिकारियों, कार्यक्रम प्रबंधकों और टीकाकरण से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने किया। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से मीजल्स, रूबेला, डिफ्थीरिया, परट्यूसिस समेत अन्य वैक्सीन प्रिवेंटेबल बीमारियों की रिपोर्टिंग और सैंपलिंग की समीक्षा करते हुए रोग निगरानी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ. मीनाक्षी सुमन ने आगामी पोलियो अभियान की तैयारियों, माइक्रोप्लान और आवश्यक प्रपत्रों की जान...