दरभंगा, मार्च 7 -- बेनीपुर। जयानंद हाई स्कूल बहेड़ा में शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। जिला शिक्षा अधिकारी विद्यानंद ठाकुर कहां कि विद्यालय प्रबंध समिति को सफल बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है। सभी लोग इस कार्य को सफल बनाने में अपना अपना योगदान देंगे तथा समय से कार्य का निष्पादन करेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी माध्यमिक शिक्षा नितेश कुमार, प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।विधानसभा क्षेत्र के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित हुए। कार्यक्रम को मध्य विद्यालय हनुमान नगर बेनीपुर के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार झा, मध्य विद्यालय लवाणी के प्रधानाध्यापक राम नरेश यादव, शिक्षिका किरण कुमारी सफल बनाने में लगे हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...