पटना, जुलाई 1 -- जनशक्ति जनता दल ने समाजसेवी वीना मानवी को बांकीपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी साझा की। तेज प्रताप ने कहा कि व्यवस्था एवं समृद्ध महिला विकास मंच की कमेटी की ओर से वीना मानवी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा से उन्हें संभावित प्रत्याशी के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी प्रदान करने एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रतिनिधित्व कराने का निर्णय लिया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वीना मानवी अपने समर्पण, सेवा-भाव एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के साथ क्षेत्र की जनता की आवाज बनकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...