संभल, फरवरी 26 -- किसानों को आत्मनिर्भर और आधुनिक खेती की ओर अग्रसर करने के उद्देश्य से वीनस शुगर मिल ने सघन गन्ना विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 10 उन्नतशील किसानों को छोटे ट्रैक्टर वितरित किए। मिल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में किसानों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय गन्ना किसानों को प्रोत्साहित करना और खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा देना है। वीनस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अतुल कुमार सिंह ने कहा कि छोटे ट्रैक्टर की मदद से 5 फीट दूरी पर ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई, जुताई, मिट्टी चढ़ाना और कीटनाशकों का छिड़काव करना अधिक आसान हो जाता है। इससे श्रम की बचत के साथ उत्पादन भी बढ़ता है। वीनस ग्रुप के सीईओ अनुपम कुमार सिंह ने सभी किसानों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए खेती में आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.