गाज़ियाबाद, मई 19 -- गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित सिटी फॉरेस्ट मैदान पर आयोजित हरि प्रसाद गिरी मेमोरियल टूर्नामेंट का लीग मैच वीनस क्रिकेट अकादमी और डीएस क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। मैच में वीनस क्रिकेट अकादमी 6 विकेट से विजेता बनी। डीएस क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। वहीं, 122 रन का लक्ष्य वीनस क्रिकेट अकेडमी ने 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दीपांश शर्मा को दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...