गाज़ियाबाद, दिसम्बर 20 -- गाजियाबाद। जीएमएस मैदान में चल रहे शिव हरी प्रसाद टूर्नामेंट में शनिवार को सेमी फाइनल मैच खेला गया। मैच वीनस अकादमी और वेदांत अकादमी के बीच हुआ, जिसमें वीनस अकादमी ने नौ विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। टॉस जीतकर वीनस अकादमी ने पहले गेंदबाजी चुनी। वेदांत अकादमी ने बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। दिवांक चौधरी ने 79 और आरव ने 35 रन बनाए। विरोधी टीम से वंश ने तीन और अरनव त्यागी ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए वीनस अकादमी ने 21.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर 200 रन बना लिए। हर्ष त्यागी ने नाबाद 106 रन की पारी खेली और अलंकृत त्यागी ने 58 रन बनाए। हर्ष त्यागी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.