बोकारो, अप्रैल 13 -- सोमवार को सेक्टर 5 स्थित चिन्मय विद्यालय में संगीत की मधुर ध्वनि गूंज उठी, जब वीणा व तबला की जुगलबंदी ने पूरे वातावरण को सुरमयी बना दिया। स्पिक मैके की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में प्रसिद्ध वीणा वादक पंडित सलिल भट्ट व तबला वादक कौशिश कंवर ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत व शॉल ओढ़ाकर सम्मान के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया गया। सचिव महेश त्रिपाठी ने कहा कि कला साधना का परिणाम होती है व इसका सम्मान करना चाहिए। वहीं प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को शास्त्रीय संगीत से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें नई विधाओं से परिचित कराते हैं। प्रस्तुति की शुरुआत में कलाकारों ने विद्यार्थियों से सातों स्वर गवाए व फिर उन्हीं स्वरों के ...