घाटशिला, मार्च 15 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक वीणापाणि पाठागार ने शनिवार को स्थापना के 90 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान प्रभात फेरी निकाली गयी। प्रभात फेरी के बाद पाठागार परिसर में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। जहां पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने गौरव के प्रतीक पाठागार का झंडा फहराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...