नई दिल्ली, मई 14 -- केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन होंगे। दिल्ली में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस ने इसका ऐलान किया है। नतीजे आने के बाद 10 दिन बाद उनके नाम पर सहमति बन सकी और इसके साथ ही लंबी खींचतान का अंत हो गया। कांग्रेस का यह फैसला अहम है क्योंकि मुख्यमंत्री बनने की रेस में राहुल गांधी के करीबी नेता केसी वेणुगोपाल भी थे। इस मसले पर तिरुअनंतपुरम से लेकर दिल्ली तक बैठकों का लंबा दौर चला और उसके बाद ही यह फैसला हो सका है। तिरुअनंतपुरम में बीते सप्ताह ही विधायकों की मीटिंग लेने अजय माकन और मुकुल वासनिक पहुंचे थे। इस बैठक में उन्होंने विधायकों के अलावा अन्य नेताओं से भी राय ली थी। फिर दिल्ली में राहुल गांधी के साथ केरल के नेताओं की कई दौर की मीटिंग हुई थी। अंत में सोनिया गांधी से भी सलाह ली गई और फिर सीएम का ऐलान किया गया है...