मऊ, नवम्बर 27 -- मधुबन। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी ने उनका अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही एसिड अटैक तथा जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सरफोरा निवासी जितेंद्र गौड़ के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की विवेचना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...