वीडीओ पर लापरवाही का आरोप, शिकायत
गंगापार, जून 12 -- चाका ब्लॉक के ग्राम पंचायत नरसिंहपुर के आधा दर्जन ग्रामीणों ने वर्तमान ग्राम विकास अधिकारी पर दायित्व के निर्वहन में लापरवाही और कार्यों में अनियमिता का आरोप लगाया है। लोगों ने खंड विकास अधिकारी चाका को पत्र लिखकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। गांव के लोगों का आरोप है कि सामाजिक पेंशन योजना के सत्यापन में ग्राम विकास अधिकारी द्वारा जानबूझकर विलंब किया जा रहा है जिसके चलते तमाम निराश्रितों की पेंशन रुकी हुई है, आरोप लगाया कि परिवार रजिस्टर की नकल मांगने पर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी टाल-मटोल करती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.