लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- थाना हैदराबाद के अन्तर्गत ग्राम झारा मोड़ पर स्कूटी सवार वीडीओ को पीछे से गोला डिपो की अनुबंधित बस ने टक्कर मार दी। जिसके कारण स्कूटी बस मे फंसकर कई मीटर तक चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल वीडीओ को गोला सीएचसी भिजवाया। जिनको लखीमपुर और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। यह घटना बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे थाना हैदराबाद के गांव झारा मोड़ पर घटी। ब्लॉक कुंभी गोला मे रीतू यादव ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात है। इनके पास ग्राम पंचायत जंगल नं 13 (महेशपुर ), परेली और शीतल पुर ग्रंट का चार्ज है। बुधवार को परेली ग्राम पंचायत मे काम निबटाने के बाद वह ग्राम झारा से गोला ब्लाक की ओर जाने लगी। जैसे ही यह झारा मोड़ के गोला मोहम्मदी मार्ग पर आई थी कि मोहम्मदी की ओर से आ रही गोला डिपो की अनुबंधित बस ने...