अल्मोड़ा, फरवरी 25 -- ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन की ताड़ीखेत ब्लॉक कार्यकारिणी के लिए दिनेश कुमार अध्यक्ष, मीरा उपाध्यक्ष, प्रीतम सिंह नेगी महामंत्री, दीपक आगरी कोषाध्यक्ष तथा कल्पना बोरा सचिव चुनी गई। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए संघर्ष करने पर सहमति बनी। कहा कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण के प्रयास होंगे। सहयोग और समन्वय के साथ संगठन हितों की रक्षा की जाएगी। वहां विपिन चंद्र, बसंत अंडोला, जगवीर कृषाली, विनय सिंह, रणजीत सिंह, कमल शर्मा, आकांक्षा गौर आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...