वीडीए बोर्ड ने मढ़नी, कल्लीपुर और गंजारी में प्रस्तावित टाउनशिप के लिए भूमि संग्रहण (लैंड पूलिंग) नीति को मंजूरी दे दी है।
वाराणसी, जून 30 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। वीडीए बोर्ड ने मढ़नी, कल्लीपुर और गंजारी में प्रस्तावित टाउनशिप के लिए भूमि संग्रहण (लैंड पूलिंग) नीति को मंजूरी दे दी है। सोमवार को वीडीए मुख्यालय के सभागार में वीडीए बोर्ड की 134वीं बैठक में मंजूरी दी गई। मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में हुई बैठक में अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई गई। वीडीए ने अब तक तीनों टाउनशिप परियोजना में 55 एकड़ से अधिक जमीन का संग्रहण कर लिया है। इसमें कल्लीपुर की 23 एकड़ जमीन शामिल है। मढ़नी आवासीय योजना के लिए करीब 15 एकड़ जमीन ली गई है। भूमि संग्रहण नीति 2021 के अनुसार तैयार रूपरेखा के अंतर्गत जमीन मालिक स्वेच्छा से अपनी जमीन वीडीए को देंगे। इसके एवज में उनको विकसित भू-खंड मिलेगा। इसमें अधिग्रहण की अनिवार्यता नहीं होगी, कोई विकास शुल्क नहीं देना होगा। इस तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.