चंदौली, जून 30 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। लखनऊ में बीते दिनों कोचिंग संस्थान में हुई अग्निकांड की घटना के बाद वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) और अग्निशमन विभाग का जनपद में संयुक्त रूप से मानकों के अनुपालन को लेकर व्यापक अभियान जारी है। अभियान के तहत कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों, होटलों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को भी वीडीए कर्मियों ने नगर के पटेल नगर सहित कई कोचिंग संस्थानों को चिह्नित किया। इसके बाद उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। इसके पहले 40 से अधिक संस्थानों, हास्पिटलों को नोटिस दिया जा चुका है।लखनऊ की घटना के बाद पीडीडीयू नगर में 18 कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी को सील किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- वीडीए ने डेढ़ दर्जन कोचिंग संस्थानों को किया चिह्नित वहीं बाकी बचे संस्थानों को चिह्नित किया जा ...