वाराणसी, मई 23 -- राजातालाब (वाराणसी)। आराजीलाइन ब्लॉक के हरसोस गांव में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ हरसोस, गंजारी, हरपुर के किसानों ने मंगल बाबा के मंदिर पर शुक्रवार को वीडीए अधिकारियों के बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन यज्ञ तथा कलश यात्रा निकाली। इस दौरान गांवों में भारी संख्या में पीएससी और पुलिस जवान तैनात रहे। पुलिस ने किसानों को रिंग रोड के सटे गंजारी स्टेडियम के पास बुढ़वा महादेव मंदिर पर जाने से मना कर दिया। किसान विनय कुमार मौर्य ने बताया कि यहां की फसली जमीन को सरकार द्वारा अधिग्रहण किए जाने पर हम भुखमरी के शिकार तथा भूमिहीन हो जाएंगे। इस मौके पर दिल्ली के किराड़ी विधायक अनिल झा के साथ ही कमलेश पटेल, अजीत पटेल, अरविंद पटेल, विकास पटेल, राजेश प्रजापति, उपेंद्र नारायण भी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...