वीडीए की ओर से सील मकान में निर्माण पर मुकदमा
वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के आशापुर स्थित लमही अमरनाथपुरी कॉलोनी में सील किए गए अवैध निर्माण को तोड़कर दोबारा निर्माण शुरू करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। आशापुर निवासी दीपक पटेल की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जांच में यह निर्माण उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत पाया गया। विकास प्राधिकरण ने पूर्व में नोटिस जारी किया था। निर्माण कार्य नहीं रुकने पर 16 मई को अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। आरोप है कि कार्रवाई के बाद भी दीपक पटेल ने सील तोड़कर दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.