वाराणसी, अप्रैल 3 -- वाराणसी। वीडीए ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए Rs.2866 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया है। इस माह के मध्य तक होने वाली वीडीए बोर्ड की बैठक में स्वीकृति मिलेगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्राधिकरण ने Rs.2070.61 करोड़ रुपये की आय का अनुमान लगाया है। जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 448 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार Rs.2069.07 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। जो पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 343 प्रतिशत ज्यादा है। भूमि अधिग्रहण, विकास कार्यों, आधारभूत संरचना के निर्माण में मुख्य रूप से बजट खर्च होगा। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने कहा कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का सतत, संतुलित एवं योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करना है। इसके अंतर्गत सड़क निर्माण, सीवर लाइन, जल निकासी व्यवस्था, आवासीय योजनाएं, टाउनशिप विकास पर किया जाएगा। उ...