वीडीए कर्मचारियों को मिली इलेक्ट्रिक स्कूटर
वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सिकरौल स्थित वीडीए मुख्यालय में बुधवार को ग्रीन मोबिलिटी अभियान की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने सौ कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक स्कूटरों की चाबियां सौंपी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव पर वीडीए की पहल पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाएगी। कर्मचारियों पर आर्थिक बोझ कम होगा। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने कहा कि अभियान के तहत कुल 400 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की खरीद होगी। पहले चरण में सौ इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदी गईं। कर्मचारियों को ई-वाहनों पर सब्सिडी, रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क में छूट भी मिल रही है। अभियान से रोज करीब चार सौ लीटर पेट्रोल-डीजल की बचत होगी। सचिव डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा, अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा, एचडीएफसी के जोनल प्रमुख मनीष टंडन, रोहित खन्ना, संतोष कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.