वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने शनिवार को कल्लीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित टाउनशिप क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण करते हुए भूमि की वर्तमान स्थिति, सीमांकन एवं विकास की संभावनाओं का आकलन किया। उपाध्यक्ष ने किसानों एवं स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए भूमि क्रय एवं लैंड पूलिंग की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। स्पष्ट किया कि प्राधिकरण की ओर से भूमि क्रय की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता, आपसी सहमति एवं किसान हितों को प्राथमिकता में रखकर की जाएगी। भूमि का मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुसार न्यायसंगत तरीके से किया जाएगा, जिससे किसानों को उचित मुआवजा मिल सके। इस अवसर पर अपर सचिव गुडाकेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता अजय पवार, प्रभाकर पांडे आदि थे।

हिंद...