शाहजहांपुर, मार्च 29 -- शाहजहांपुर। वीडीएफ कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि ममता यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा भी मौजूद रहीं। समारोह में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए भी छात्रों को पुरस्कार दिए गए, जबकि आदर्श विद्यार्थी का सम्मान समर्थ प्रताप सिंह को मिला। प्रधानाचार्य प्रीति आनंद ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए घर और विद्यालय दोनों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बबिता सक्सेना, अनुराधा, ममता, वंदना, शैलजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.