वीडियो सीरीज ट्राइबल हीरोज का लोकार्पण
रांची, अगस्त 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग की ओर से विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में वीडियो सीरीज 'ट्राइबल हीरोज: अनसीन फेसेस' का लोकार्पण बुधवार को किया गया। यह पांच एपिसोड की वीडियो सीरीज है, जिसका निर्माण विभाग के सेमेस्टर-3 और 5 के विद्यार्थियों ने किया है। यह सीरीज 9 अगस्त तक हर शाम 5 बजे गोस्सनर कॉलेज मास कम्युनिकेशन विभाग के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित की जाएगी। विभाग की पाठ्यक्रम समन्वयक प्रो आशा रानी केरकेट्टा ने कहा कि हमारे समाज में बहुत सारे जनजातीय समाज के लोग मौजूद हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में समाज के लिए कार्य कर रहे है। यह वीडियो सीरीज उन व्यक्तियों पर ही आधारित है।विभाग की शिक्षिका महिमा गोल्डेन ने बताया कि वीडियो सीरीज में निर्देशन, सिनेमेटोग्राफी, पटकथा लेखन, संपादन सहित सभी तकनीकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.