रुद्रपुर, जून 8 -- किच्छा। सिरौली के निकट एनएच- 74 पर हुड़दंग व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत पर आठ आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। चार जून को सिरौली के सामने दो पक्षों के बीच विवाद होने के बाद जमकर हुड़दंग व मारपीट हुई थी। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया था। पुलभट्टा पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलभट्टा थाना इंचार्ज प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी आसिफ पुत्र साबिर अली, तसलीम जहां पत्नी आसिफ, गुलफाम पुत्र सबराति, मो. जिशान पुत्र शाहिद, जैद पुत्र आसिफ निवासी वार्ड 19 सिरौली जबकि दूसरे पक्ष के मुन्ने पुत्र सुखे अंसारी, सागीर पुत्र बातुन शां व एतिसाम पुत्र अख्तर हुसैन निवासी वार्ड 20 सिरौली थाना पुलभट्टा को धारा 172 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर प...