अमरोहा, मई 4 -- गाली देने के विरोध में युवक ने शनिवार को पिता के संग मिलकर गांव की महिला की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों को थाने पहुंचने का आदेश देकर चली गई। किसी ने महिला की पिटाई का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ आनन-फानन में मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव रूपानांगल निवासी काविंद्र शुक्रवार शाम शराब पीकर गालियां दे रहा था। रास्ते से गुजर रही गांव निवासी नेमपाल की पत्नी सुमन ने गाली देने से मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर आरोपी चला गया। यह भी पढ़ें- दंबग ने महिला को पीटा शनिवार को आरोपी काविंद्र फिर गालियां देने लगा। सुमन ने विरोध किया तो उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी...