मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल किया जा रहा है। शातिरों द्वारा बर्बाद करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। तिलक मैदान रोड की पीड़िता के भाई ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।पुलिस को बताया है कि उसकी बहन की शादी छह महीने पहले हुई है। शादी के कुछ दिन बाद ही बहन को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा गया। उसके पति के नाम से फेक आईडी बनाई गई थी। बाद में उसी आईडी से बहन को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया गया। 6 जून 2026 को शाम 5:32 बजे उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई। यह भी पढ़ें- Sasaram News: साइबर संचालक पर युवती का मोबाइल हैक कर ब्लैकमेल करने का आरोप कॉल करने वाले ने अपना नाम शमसुल खान बताया। उसने फोन पर सीधे 10 लाख रुपये की मांग की। ...