फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- फर्रुखाबाद। वीडियो वायरल की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाये गये। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस अब इसमें जांच कर रही है।एक क्षेत्र की महिला ने एक गांव निवासी वैभव के खिलाफ कादरीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि उसे झांसे में लेकर आत्महत्या की धमकी देकर व फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी गयी। जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाये गये। विरोध करने पर मारपीट की गई। पुलिस अब इसमें जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...