बाराबंकी, फरवरी 23 -- देवा शरीफ। दुबई में फंसा देवा कस्बा निवासी युवक ने वीडियो वायरल कर अपने मुल्क हिंदुस्तान आने के लिए शाहरुख खान से मदद की गुहार लगाई है। दैनिक हिंदुस्तान पत्र इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। देवा आदर्श नगर पंचायत मोहल्ला हुज्जाजी दो पश्चिम के निवासी शब्बीर का बेटा सरवर अली अपना एक वीडियो वायरल कर कह रहा है कि उत्तर प्रदेश जनपद बाराबंकी देवा शरीफ का रहने वाला है। वह दुबई में फंसा हुआ है। एक बंदे ने उसके साथ फ्रॉड किया है। उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। वीडियो में मदद मांगते हुए शाहरुख खान से कह रहा है मुझे मेरे मुल्क इंडिया पहुंचा दिया जाए हम आपका एहसान हमेशा मानेंगे। सरवर का परिवार वायरल वीडियो देखकर परेशान है पत्नी बच्चे और माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...