मेरठ, जून 12 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव पथोली गांव के युवाओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर क्षेत्र में रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की मांग उठाई है। युवाओं का कहना है कि गांव पथोली सहित आसपास के करीब दस गांवों के लोगों को नियमित बस सेवा उपलब्ध नहीं होने से रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। युवाओं के अनुसार बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त करने के लिए मेरठ जाते हैं। लेकिन बस सुविधा के अभाव में उन्हें निजी वाहनों या अन्य महंगे साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। कई बार समय पर वाहन न मिलने से विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षाएं भी प्रभावित होती हैं। इसके अलावा नौकरीपेशा लोग, किसान, व्यापारी और मरीज भी परिवहन सुविधा की कमी से परेशान हैं। वायरल वीडियो में युवाओं ने कहा कि यदि इस मार्ग पर रो...