उरई, मई 12 -- उरई। संवाददाता कदौरा कस्बे के आईटीआई छात्र लोकेंद्र द्वारा सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई घटना का वीडियो वायरल कर कालपी नदी में कूद कर खुदकुशी करने के मामले में डीएम ने जिलाधिकारी जालौन ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश देते हुए उपजिलाधिकारी सदर ज्योति सिंह के नेतृत्व में जांच समिति गठित की है। जांच टीम को चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।कदौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी 20 वर्षीय लोकेंद्र कश्यप आईटीआई का छात्र था। यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर भ्रामक वीडियो वायरल, मुकदमा परिजनों के मुताबिक एक महिला ने उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग की क...