हरदोई, अप्रैल 3 -- हरदोई। उप जिलाधिकारी सदर से जुड़ी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसडीएम सदर के वाहन चालक सुरसा थाना क्षेत्र के खुटेहना निवासी अजीत कुमार की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि ऐसा काल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह के द्वारा शासकीय अवकाश के दिन 31 मार्च 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम सीतापुर रोड पर निरीक्षण के दौरान हुई बातचीत का वीडियो बिना अनुमति के रिकॉर्ड कर लिया गया। इसके बाद में उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया। शिकायत में धमेंद्र कुमार सिंह पर वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि इससे अधिकारियों की छवि धूमिल हुई है। मानसिक उत्पीड़न के साथ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। साथ ही व...