मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर के शेखपुर ढाब मोहल्ला में किराए के मकान में रह रही छात्रा को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। उसने शुक्रवार को इस मामले की अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें अहियापुर इलाके के अभिषेक कुमार को नामजद किया है। छात्रा ने पुलिस को सोशल मीडिया पर आरोपित से मिली धमकी और एक मित्र को भेजी गई तस्वीर आदि साक्ष्य के तौर पर दिए हैं।छात्रा ने पुलिस को बताया है कि वह मूलरूप से दरभंगा की रहने वाली है। अहियापुर के शेखपुर ढाब में किराए के मकान में रहती है। यह भी पढ़ें- शादी से पहले दुल्हन के अश्लील फोटो वायरल, फेसबुक और इंस्टा पर बना फर्जी अकाउंट; केस दर्ज आरोपित के धमकी और प्रताड़ना से तंग आ चुकी हूं। काफी लंबे समय से गलत व्यवहार कर रहा है। बीते चार अपै...