मेरठ, जुलाई 4 -- कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव लाला मोहम्मदपुर निवासी महिला ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी है। बताया कि करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर गजरौला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से दोस्ती हुई थी। जनवरी में युवक ने उसे पुणे बुलाया। महिला बिना पति को बताए पुणे चली गई। युवक ने उसे होटल में रखा और गलत काम किया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना ली।गांव लौटने पर महिला ने पति को पूरी बात बताई। महिला ने युवक से बात करना बंद कर दिया। आरोप है कि युवक नए-नए नंबरों से कॉल कर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला ने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...