गोंडा, मई 16 -- उमरी बेगमगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र की एक युवती ने मोबाइल पर धमकी देने, सोशल मीडिया पर अभद्र वीडियो पोस्ट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र निवासिनी युवती अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि विपक्षी द्वारा मोबाइल फोन पर संपर्क कर उनका वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। साथ ही अपशब्द करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। यह भी पढ़ें- युवती को वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी, आईटी एक्ट में मुकदमा आरोप है कि इंस्टाग्राम आईडी पर अभद्र गाने लगाकर वीडियो भी अपलोड किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधा...