बुलंदशहर, फरवरी 25 -- बुलंदशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव कनकपुर में सेवानिवृत्त फौजी के साथ प्रधान के बेटे ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित के बेटे ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव कनकपुर निवासी रवि ने कोतवाली में तहरीर दी। उसने बताया कि बुधवार को गांव में पानी की टंकी के पास दो पक्षों में विवाद हो रहा था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बताया कि उसके पिता फौज से सेवानिवृत्त हैं वे दोनों पक्षों का बीच बचाव कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान प्रधान पुत्र ने पुलिस की मौजूदगी में उनके पिता के साथ अभद्रता कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सीओ भास्कर कुमार मि...