मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूल बैग में ईंट-पत्थर भरकर बेटी को पीटते ले जा रही एक मां का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुजफ्फरपुर के होने की बात पर मिठनपुरा और सदर थाने की पुलिस अपने इलाके में लोकेशन तलाश रही है। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने दोनों थानों के बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी को महिला और उसकी बेटी की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में घटना व्यस्त मार्ग की दिख रही है। अपने स्कूल बैग के वजन को लेकर परेशान बच्ची मां से ईंट निकालने की जिद कर रही है। मां गुस्से में उसे थप्पड़ लगा रही है। बच्ची के बैग में चार से पांच ईंटें रखी दिख रही हैं। बच्ची को रोते और उसकी हालत देख राहगीरों ने उन्हें रोका। लोगों ने बैग खोलकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.