हमीरपुर, मई 21 -- हमीरपुर, संवाददाता। 46 डिग्री के पार जा रहे तापमान के बीच पशु-पक्षी भी बेहाल हो उठे हैं। हमीरपुर की कचहरी में एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां भीषण गर्मी की वजह से पेड़ों पर उल्टा लटके रहने वाला चमगादड़ जमीन पर आ गिरा। कचहरी परिसर में मौजूद वकीलों ने पहले तो चमगादड़ के आसपास पानी फैलाया तो बेहाल चमगादड़ ने उसे चाटना शुरू कर दिया। इस पूरे वाक्या का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है।गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। सूरज निकलते ही आग बरसनी शुरू हो जाती है। यह भी पढ़ें- मौसम के तेवर और कड़े, गर्मी से बीमार वृद्धा की मौत ऊपर से गरम हवाओं के झोंके भी परेशानी का सबब बने हुए हैं। इंसान तो किसी तरह खुद को इस गर्मी से बचाने को लेकर तमाम जतन कर रहा है, मगर पशु-पक्षि...