वीडियो वायरल : नशे में टावर पर चढ़ा युवक, उतारकर लोगों ने की पिटाई
मेरठ, मार्च 24 -- नगर के मोहल्ला तिहाई में शराब के नशे में एक युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मोबाइल टावर पर चढ़े युवक को लोगों ने किसी तरह नीचे उतारा और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं कराता है। मवाना क्षेत्र के मोहल्ला तिहाई में एक युवक द्वारा शराब के नशे में टावर पर चढ़कर हंगामा करने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। काफी देर तक ऊपर बैठकर शोर-शराबा करता रहा। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत कंट्रोल रूम और थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही मोहल्ले के लोगों ने समझा-बुझाकर युवक को नीचे उतार लिया। नीचे आते ही गुस्साए लोगों ने युवक की बेल्ट और लात-घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.