कन्नौज, मई 12 -- कन्नौज, संवाददाता। एक शादी समारोह में युवक द्वारा तमंचे से हर्ष फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। दूल्हे की बग्घी पर चढ़कर युवक फायरिंग करता दिख रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में युवक ने तमंचे से की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरलघटना का विवरण बताया जा रहा है कि तालग्राम थाना क्षेत्र के किसी गांव क्षेत्र में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान डीजे और आतिशबाजी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक युवक मंच के पास पहुंचा और तमंचा निकालकर हवा में फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ...